अफ़ग़ानिस्तान के नंगरहार प्रांत में होने वाले अमरीकी ड्रोन हमले में 25 लोग मारे गये। यह पिछले चार दिनों के भीतर तीसरा ड्रोन हमला था।
अफ़ग़ान अधिकारियों के अनुसार इस ड्रोन हमले में बुधवार की रात देह बाला ज़िले में तालेबान के गुप्त ठिकाने को निशाना बनाया गया। इससे एक दिन पूर्व नंगरहार में दो अमरीकी ड्रोन हमलों में 43 लोग मारे गये थे। नंगरहार प्रांत के पुलिस प्रवक्ता हुसैन मशरिक़ीवाल ने कहा कि हस्का मीना ज़िले में 25 जबकि अचीन ज़िले में 18 लोग मारे गये।